हैदराबादी चिकन मसाला (Hyderabadi chicken masala recipe in hindi)

हैदराबादी चिकन मसाला (Hyderabadi chicken masala recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले चिकन को अच्छी तरह धो लीजिए उसके बाद पैन में तेल गर्म करें और उसको फ्राई कर लीजिए। प्याज लहसुन अदरक हरी मिर्च टमाटर को बारीक काट लीजिए।
- 2
दो मोटी प्याज़ हरी मिर्च लहसुन की कलियों का पेस्ट बना लीजिए। एक प्लेट में सभी खड़े मसाले निकाल लीजिए। भुना हुआ सौंफ जीरा धनिया पाउडर एक चम्मच निकाल लीजिए। जिस कढ़ाई में चिकन फ्राई किया था उसमें थोड़ा तेल और डालिए। सभी खड़े मसाले डालिए फिर कटा हुआ प्याज़ लहसुन हरी मिर्च डाल दीजिए जब यह गुलाबी हो जाए तो इसमें पिसा हुआ प्याज़ लहसुन हरी मिर्च अदरक का पेस्ट डाल दीजिए जब यह अच्छे से भुन जाए तो इस पर लाल मिर्च हल्दी धनिया नमक गरम मसाला डालिए और टमाटर डाल दीजिए।
- 3
जब टमाटर अच्छी तरह से गल जाएं । मसाला अच्छी तरह से भुन जाए वह तेल छोड़ने लगे तो फ्राई करा हुआ चिकन इस मसाले में डाल दें।10 मिनट धीमी गैस पर ढककर पकाएं। अब गरम मसाला पाउडर और भूने हुआ सौंफ जी रे धनिया पाउडर डाल दें और 5 मिनट फिर से ढक कर पकाएं।
- 4
लीजिए आप सभी के लिए हैदराबादी चिकन मसाला तैयार है इसे आप चावल या नॉन के साथ खाएं।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़














कमैंट्स (2)