वेज मंचूरियन (Veg manchurian recipe in hindi)

#GA4
#Week14वेज मंचूरियन मेरे बच्चों कोबहुत पसंद है मैं कभी कभी गोभी का और कभी सभी मिक्स सब्जियों का वेज मंचूरियन बनाती हूं ।मैं इसमें गाजर पत्ता गोभी, फूल गोभी का उपयोग करती हूं
वेज मंचूरियन (Veg manchurian recipe in hindi)
#GA4
#Week14वेज मंचूरियन मेरे बच्चों कोबहुत पसंद है मैं कभी कभी गोभी का और कभी सभी मिक्स सब्जियों का वेज मंचूरियन बनाती हूं ।मैं इसमें गाजर पत्ता गोभी, फूल गोभी का उपयोग करती हूं
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले गाजर फूल गोभी पत्ता गोभी तीनों को कस लीजिए। अब इसमें नमक लाल मिर्च मैदा और कॉर्न फ्लोर डाल लीजिए। और पानी डाल कर मिला लीजिए।
- 2
एक कटोरी में कॉन्फ्लू डालिए और उसमें पानी डालकर घोल बना लीजिए। शिमला मिर्च अदरक लहसुन को बारीक काट लीजिए।
- 3
अब जो सब्जी हमने कार्नफ्लोर मैदे में मिक्स कर कर रखी है। उसके छोटे-छोटे गोले बनाए । कढ़ाई में तेल गर्म करें। जब तेल अच्छी तरह से गर्म हो जाए तो उसमें गोले डालकर फ्राई कर लीजिए।
- 4
अब बड़ी सी या गहरी कढ़ाई में 2 चमचे तेल डालिए जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें कटा हुआ लहसुन और अदरक डालिए जब यह लाल हो जाए तो कटी हुई प्याज़ डाल दीजिए। जब प्यार लाल हो जाए तो इसमें कटी हुई शिमला मिर्च डाल दीजिए।1 मिनट चलाने के बाद इसमें रेड चिली फ्लेक्स रेड चिली सॉस टमाटर सॉस सोया सॉस डालकर चलाइए।
- 5
जो कटोरी में हमने कॉर्नफ्लोर घोला था वह डाल दीजिए और एक गिलास पानी डाल दीजिए जब इसमें अच्छे से उबाल आने लगे और वह गाढ़ा हो जाए तो उसमें वेज मंचूरियन ब्बॉल डाल दीजिए।5 मिनट धीमी गैस पर पकाएं।
- 6
लीजिए आप सभी के लिए गरमा गरम वेज मंचूरियन तैयार है।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




















कमैंट्स (2)