बथुआ के पराठे (Bathua ke Parathe Recipe in hindi)

#ws
बथुआ के पराठे खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं। सर्दियों में बथुआ आसानी से मिल जाता हैं बथुआ के साग से बहुत चीजे बनायी जाती हैं जैसे बथुए का पराठा,कचौड़ी, साग,दाल और रायता । बथुए में आयरन अधिक मात्रा में होता है, बथुआ के पराठे सबको खूब पसंद आते हैं इसको घर के बने मक्खन,चटनी या चाय के साथ गर्मागर्म सर्व करें।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले बथुआ की पत्तियों को तोड़ ले और मोटी डंडियो को अगल हटा दे। अब इसको 2-3 बार पानी से अच्छे से धोएं और अब इसको एक भगोने में 1/2 कप पानी डालकर प्लेट से ढक के उबलने रख दे जब तक बथुआ अच्छे पक न जाये । अब एक बर्तन में आटा ले, इसमें हींग,अजवाइन,नमक, और थोड़ी सी लाल मिर्च पाउडर डालकर पानी की सहायता से नरम आटा गूंथ लें। और इसको 5 मिनट के लिए अलग रख दे।
- 2
बथुआ को थोड़ा ठंडा होने पर दोनो हाथ से दवाते हुए निचोड़ लें। जिससे बथुआ में बिल्कुल पानी न रहे। अब इसको प्लेट में रख के चाकू से महीन-महीन काट ले। अब इसमें नमक,लाल मिर्च पाउडर और हींग डालकर मिलाये। अब आटे की पेड़े जैसी एक लोई बनाये और इस पर सूखा आटा लगा कर छोटा, गोल बेले। अब थोड़ा सा बथुआ ले लोई पर बीच में रखे।
- 3
अब सब तरफ से गोल लोई को इकठ्ठा करके फिर पेड़ा बना ले । अब सूखा आटा लगा कर हल्के हाथ से गोल बेले। अब तवे को गर्म करें और पराठे को तवे पर डालकर दोनो तरफ से घी लगाकर अच्छे से शेक ले। बथुआ का पराठा तैयार हैं अब इसको गर्मागर्म सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (3)