गुड़ मेवा की गुजिया (gur Meva ki gujiya recipe in Hindi)

गुड़ मेवा की गुजिया (gur Meva ki gujiya recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
गुजिया के लिये आटा लगाकर तैयार कर लीजिये:
मैदा में घी डालकर अच्छी तरह मिला लीजिये और थोड़ा थोड़ा गर्म पानी डालते हुये, पूरी के जैसा सख्त आटा लगाकर तैयार कर लीजिये - 2
गुड़ को बारीक तोड़ लीजिये, काजू और बादाम को छोटा छोटा काट लीजिये, छोटीइलायची को छील कर पाउडर बना लीजिये.
- 3
छोटी चम्मच घी डालिये और मेल्ट होने तक गरम कर लीजिये
- 4
गुड़ डालिये और धीमी आग पर गुड़ को मेल्ट होने दीजिये, बीच बीच में चलाते रहिये. गुड़ के मेल्ट होने के बाद गैस बन्द कर दीजिये
- 5
कटे काजू, किशमिश औरइलायची पाउडर डालकर, सारी चीजों के मिलने तक मिक्स कर लीजिये. स्टफिंग को किसी बर्तन में निकाल लीजिये, ताकि वह जल्दी से ठंडी हो जाय.
- 6
हाथ पर थोड़ा सा घी लगाकर आटे को चिकना कर दीजिये, और छोटी छोटी लोइयां तोड़ कर तैयार कर लीजिये,
- 7
पूरी जैसा बेलकर इसको गुजिया बनाने की मशीन पूरी के ऊपर डालिये,
- 8
गुजिया का पेस्ट भरे किनारों पर उंगली के सहारे से पानी लगाइये. सांचे को बन्द कीजिये, दबाइये, गुजिया से अतिरिक्त पूरी हटा दीजिये. सांचे को खोलिये, गुजिया निकाल कर थाली में रख दीजिए और इसी तरह से सारी गुजिया बना कर तैयार कर
- 9
कढ़ाई में घी डालकर गरम कीजिये,
- 10
जितनी गुजिया घी में आ जाय उतनी डाल दीजिये, और धीमी गैस पर, गुजिया को पलट पलट कर दोंनो और गोल्डन ब्राउन होने तक तल लीजिये,
- 11
गुजिया तैयार है
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़






















कमैंट्स (6)