वेज पुलाव (Veg pulao recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले गैस में कड़ाई रखे और उसमें घी डाले। फिर उसमें जीरा डालें जब जीरा भून जाए तो उसमें प्याज़ डाले।
- 2
जब प्याज़ हल्का भून जाए तो उसमें आलू डाले। ओर 1 मिनेट तक पकाये। उसके बाद उसमे गाजर डाले ओर फिर 1मिनेट तक पकाएं। ओर अंत में मटर डाले और इन सबको अच्छी तरह से मिलाये।
- 3
अब इसमें नमक, लाल मिर्च, पिसा हुआ जीरा ओर धानिया डाले। उसके बाद इसमें आधा नींबूका रस डाले। ओर इन सबको अच्छी तरह से मिलाये।
- 4
इसके बाद जब सब सब्ज़िया थोड़ी थोड़ी पक जाए। फिर उसमें 1 कटोरी चावल जो आपको पानी से अच्छी तरह से धो के डालने है
- 5
इन सब को धिमी आंच मैं। अच्छी तरह से मिक्स कर के करीब 10 मिनेट तक पकाए।
- 6
मैने 1 कटोरी चावल लिए तो मैं 2 कटोरी पानी डालूँगी। ओर इस मिश्रण में पानी डालूँगी ओर अच्छी तरह से मिला दूँगी।
- 7
इसके बाद में प्लेट का ढकन दे कर इनको 15-20 मिनट तक पकने देंगे। और 20 मिनट बाद देखेगे तो हमारे चावल बन कर तैयार है। अब हम इसे हरे धनिए से सजा कर परोसेंगे।
- 8
इसी के साथ हमारे गरमा गरम वेज पुलाओ तैयार है।
- 9
नोट :- आप अपने स्वादानुसार नामक मिर्च कम ज्यादा कर सकते है और भी हरी सब्जिया डाल सकते है। आप चाहे तो इसे कुकर में भी बना सकते है। मुझे कड़ाई में बनाना अच्छा लगता है। इसमें चावल खिले खिले बनते है
समान रेसिपी
और रेसिपीज़






















कमैंट्स