फूलगोभी मंचूरियन

फूलगोभी मंचूरियन
कुकिंग निर्देश
- 1
फूलगोभी मंचुरियन बनाने के लिए फूलगोभी को काटकर गरम पानी से धोकर कपड़े पर सूखा लें जिससे सारा पानी निकल जाए।
- 2
एक बाउल में मैदा और कॉर्न फ्लोर लेकर उसमें लाल मिर्च पाउडर, नमक, काली मिर्च पाउडर डालकर मिला लें और थोड़ा थोड़ा पानी डालकर गाड़ा घोल तैयार कर लें।
- 3
कड़ाई में तेल गरम करने रखें । जब तक तेल गरम हो रहा है, फूलगोभी के फूल बैटर में डाल लें और जब तेल अच्छा गरम हो जाए तो एक एक फूल बैटर में से निकाल कर गरम तेल में डालें।
- 4
सारे फूल सुनहरा और कुरकुरा होने तक पलटते हुए तलें फिर उन्हें एक छलनी में निकाल कर रख लें।
- 5
फूलगोभी मंचुरियन की ग्रेवी बनाने के लिए कड़ाई या पैन में तेल(olive oil) डालकर गरम करें फिर उसमें अदरक और हरी मिर्च डालकर सोटे करें फिर कटी हुई हरी प्याज़ डालकर मध्यम आँच पर 1 मिनट सोटे करें।
- 6
फिर शिमला मिर्च डालें और 1-2 मिनट मध्यम तेज़ आँच पर सोटे करें ।उसमें सोया सॉस, रेड चिली सॉस और vinegar डालें साथ ही एक चम्मच चीनी डालें और मिला लें ।
- 7
तैयार ग्रेवी में तले हुए गोभी मंचुरियन डालें और मिला लें ।
- 8
फूलगोभी मंचुरियन को पर से थोड़ी हरी प्याज़ डालकर तुरंत परोसें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़





















कमैंट्स