पिज़्ज़ा रोल(Pizza Roll recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले पिज़्ज़ा सॉस तैयार करेंगे। यदि आप चाहे तो मार्केट की पिज़्ज़ा सॉस लेकर सीधे सब्जियों को डालकर बना सकते हैं। मैने पहले सब्जियां काट ली हैं।अब एक पैन में थोड़ा सा तेल डालकर हरी मिर्च, प्याज, शिमला मिर्च डालकर पका ले, ५ मिनट बाद टमाटर भी डाल दे और नमक कूटा हुआ मिर्च डाल कर चलाए,हमें ये पूरी तरह नहीं पकाना है।
- 2
अब सोया सॉस और सिरका डालकर चलाए। और फिर इसमें टमाटर सॉस डालकर चलाए। इसमें सारे स्वाद बराबर हो इसके लिए नमक हलका डाले और १/२ चम्मच चीनी मिलाए। और ठंडा होने दे।
- 3
अब मैदे में यीस्ट नमक मिलाकर गुनगुने पानी से गूथ ले और २० मिनट के लिए रख दे। और २०मिनट बाद लोई काटकर बेले लंबे आकार में और किनारे काटकर उसके ऊपर साॅस लगाए और भरावन फैलाए कसी हुई चीज़ के साथ और पहले एक तरफ की परत मोड़े फिर उसके ऊपर दूसरी परत मोड़े और ऊपर से मक्खन और साॅस लगाए और कटी हुई सब्जियां ओर चीज़ डाले और पका ले माइक्रोवेव में।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़









कमैंट्स