राजस्थानी गट्टे की सब्जी(Rajasthani gatte ki sabzi recipe in hindi)

Apeksha sam @cook_17164513
राजस्थानी गट्टे की सब्जी(Rajasthani gatte ki sabzi recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
एक बड़े बर्तन में बेसन लाल मिर्च पाउडर हल्दी धनिया अजवाइन जीरा नमक तेल कसूरी मेथी सबको मिलाकर गर्म पानी से गूध ले।
- 2
फिर बेसन की थोड़ी सी लोई लेकर लंबे आकार में कर दीजिए जैसे चित्र में है फिर उसको गर्म पानी में डाल दीजिए और 10 मिनट तक पकाएं
- 3
15 मिनट के बाद एक बर्तन ने निकाल लीजिए और गट्टे के छोटे-छोटे पीस कर दीजिए फिर दही में लाल मिर्च पाउडर खटाई जीरा अजवाइन नमक डालकर मिला लीजिए
- 4
लहसुन प्याज़ हरी मिर्च अदरक को जार में रखकर पीस लें।
- 5
कढ़ाई में तेल डालें उसमें जीरा और पिसा हुआ पेस्ट डाल दें और एक टमाटर डाल कर अच्छे से भून ले फिर उसमें दही डाल दे और चलाते रहें ताकि वह फटे ना।
- 6
गट्टे को छोटे छोटे आकार में कर ले और उसे कढ़ाई में डालकर पकने दें 15 मिनट के बाद गैस को बंद करके सर्व करें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/14676515





















कमैंट्स (6)