सहजन की सब्जी (sahjan ki sabzi recipe in Hindi)

#GA4
#week25
Drumsticks
सहजन एक ऐसी सब्जी है जो हर मौसम में नहीं मिलती है । सहजन के साथ साथ इसके फूल और पत्ते के भी स्वादिष्ट डिश बनती है। सहजन में प्रचुर मात्रा में विटामिन पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए बहुत अच्छा होता है।
मैंने आज बहुत है कम सामग्री से,बिना प्याज़ लहसुन के, सरसो के साथ सहजन की सब्जी बनाई है और साथ में टमाटर भी डाले है जिससे एक चटपटा सा स्वाद निखर कर आई है।

कुकिंग निर्देश
- 1
सहजन की सब्जी बनाने के लिए-
- 2
सबसे पहले सहजन को लंबाई में काट लीजिए जैसे की तस्वीर में दिखाई गई है और फिर अच्छे से पानी से धोकर साफ़ कर लीजिए।
- 3
अब आलू और टमाटर को भी लंबाई में काट कर तैयार कर लीजिए।
- 4
अब सरसो और मिर्च को एकसाथ पीस कर पेस्ट बना कर तैयार कर लीजिए।
- 5
फिर एक कड़ाई में तेल डालकर फिर उसमे का कलौंजी डाले और कटी हुई आलू को डालकर उसमे नमक हल्दी डालकर हल्का सुनेहरा होने तक भूनें। फिर उसमे कटी हुई सहजन डाले और सारे चीजों को अच्छे से मिक्स करें।
- 6
अब सब्जी में टमाटर और हल्दी नमक डालकर मिलाएं और टमाटर गलने तक सब्जी को पकाएं।
- 7
अब सब्जी में पिसी हुई सरसो और मिर्च का पेस्ट मिलाएं और ५ मिनट तक सब्जी के साथ मसाले को मध्यम आंच पर पकाएं।
- 8
अब सब्जी में १/२ चम्मच चीनी और १/२ कप पानी डालकर सब्जी को २ मिनट ढक कर पकाएं और जब सब्जी पक जाए और पानी सुख जाए तो सब्जी को एक बाउल में निकाल लीजिए।
- 9
बस सहजन की सब्जी बनकर तैयार है अब आप इस सब्जी को गरमा गरम चावल के साथ परोसे जो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है।
- 10
सहजन की सब्जी।।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (14)