पनीर दो प्याजा (paneer do pyaza recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
एक पैन गर्म कर 2 चम्मच घी डालें अब इसमें जीरा, तेजपत्ता और साबूत गरम मसाला डालें।
- 2
अब इसमे कटे हुए प्याज़ को डालें फिर अदरक लहसुन पेस्ट को डालकर मिलाए और भूने।
- 3
फिर टमाटर डालकर पकाए।
- 4
दही में सारे मसाले को डालकर मिलाए और इसे भी पैन में डाल दें और इसे 1-2 मिनट तक चलाते रहें।
- 5
जब सारे मसाले अच्छी तरह से भून जाए तो आवश्यकतानुसार पानी डालें और फिर पनीर डालकर पकाए ।
- 6
दूसरे कड़ाही मे 1/2 चम्मच तेल या घी डालें फिर इसमे जीरा डालकर चटकने दें ।
- 7
फिर इसमें कटे हुए प्याज़ के पेटल्स डालकर हल्का पका कर पनीर वाली सब्जी में डालकर 1-2 मिनट पका कर उतार लें।
- 8
पनीर दो प्याजा बनकर तैयार है इसे रोटी या पराठा के साथ परोसें।
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
Neelima Mishra को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/14730054













कमैंट्स (5)