फ्राइड राइस (fried rice in recipe hindi)

#NP3
बहुत सारी सब्जियों और सॉस के साथ बनाया जाने वाला चाइनीस राइस सभी को बहुत पसंद आता है। विशेषकर ढेर सारी सब्जियों का क्रंची स्वाद इसे बेहद स्वादिष्ट तो बनाता ही है साथ ही इसे अपने आप में एक संपूर्ण पौष्टिक भोजन भी बना देता है।

कुकिंग निर्देश
- 1
चावल को उबालकर सभी सब्जियों को बारीक काट कर रख ले।
- 2
पैन में तेल गर्म करके अदरक मिर्च के लच्छे भून लें। उसके बाद पत्ता गोभी और शिमला मिर्च को तेज आंच पर हल्का फ्राई करके निकाल लें। ध्यान रखें कि सब्जियों को बहुत ज्यादा पकाना नहीं है।
- 3
अब गाजर और बींस को भी तेज आंच पर हल्का पका लें। इन सब्जियों को अलग-अलग पकाना जरूरी है क्योंकि हर सब्जी के पकने के लिए अलग-अलग टेंपरेचर की जरूरत होती है।
- 4
अब सब्जियों में सॉस डालकर पकाएं। आप चाहे तो पहले सॉस को हल्का भून कर उसके बाद भी उस में सब्जियां डाल सकते हैं।
- 5
अब इसमें बाकी सब्जियां और चावल काली मिर्च नमक और सिरका डालकर फोक की सहायता से हल्के हाथों से मिलाएं।
- 6
बस मजेदार क्रंची स्वाद वाला चटपटा फ्राइड राइस तैयार है।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (15)