ब्रेड पोहा (Bread Poha recipe in hindi)

यह झटपट से तैयार होने वाली डिश है और बेहतरीन नाश्ता है।
ब्रेड पोहा (Bread Poha recipe in hindi)
यह झटपट से तैयार होने वाली डिश है और बेहतरीन नाश्ता है।
कुकिंग निर्देश
- 1
ब्रेड पोहा बनाने के लिए सबसे पहले ब्रेड को तवे मे सेककर क्युबज के आकार मे काटा दीजिये, और एक तरफ रख दीजिये और साथ साथ दो अंडो को उबाल कर उसको भी छोटे छोटे टुकडे मे काट दीजिये।
- 2
इसके बाद एक पैन लें और उसमें तेल गर्म करके, लहसुन अदरक की पेस्ट और प्याज़ को फ्राई करे।उसके बाद सभी सब्जियो को (गाजर,शिमला मिर्च, टमाटर, हरे प्याज)और मसाले (सूखा धनिया,लाल मिर्च पाउडर, नमक, हल्दी पाउडर व किचन किंग) डालकर मिलाए और सभी सब्जियों को 3-4 मिनट तक सुनहरा होने तक फ्राई करें
- 3
उसके बाद सब्जियो में ब्रेड के टुकड़े और उबले हुए अंडे को मिलाये और 2 से 3 मिनट तक फ्राई करें।
- 4
अब ब्रेड पोहे को कटे हुए धनिये से गार्निश करे और उपर से 1 चीज़ स्लाइस लगा दे लो जी गरमागरम डिश तैयार है।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़










कमैंट्स