लौकी कोफ्ता करी (lauki kofta curry recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
लौकी को छीलिये, धोइये और कद्दूकस कर लीजिये. एक बर्तन में कद्दुकस की हुई लौकी निकाल लीजिए. लौकी को दबा कर इसका जो जूस है उसे निकाल लीजिए. अब इस लौकी में आधा कप बेसन डाल दीजिए, हरी मिर्च, अदरक पेस्ट, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नमक, अजवाइन और थोडा़ सा हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिला लीजिये. मिश्रण को 10 मिनिट के लिये रख दीजिये ताकि बेसन के कण फूल जाय.कोफ्ते बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.
- 2
कोफ्ते तलने के लिए कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये.कोफ्ते तलने के लिए बैटर में से थोड़ा थोडा़ मिश्रण उठाकर कढ़ाई में डालिये. 4-5 कोफ्ता या कढ़ाई में एक बार में जितने कोफ्ता आ जाय डाल दीजिये. कोफ्ते तलने के लिए तेल मध्य्म गरम हो और आंच मध्यम तेज ही रखें. कोफ्ता पलट-पलट कर ब्राउन होने तक तल लीजिये. तले हुये कोफ्ते प्लेट में निकाल कर रख लीजिये. सारे कोफ्ते इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिये. सब्जी के लिये कोफ्ते तैयार हैं.
- 3
कोफ्ता ग्रेवी बनाने के कढ़ाई में 2 टेबल स्पून तेल डाल कर गरम कीजिये. 1/2 छोटी चम्मच जीरा, हींग, 1/2 छोटी चम्मच अदरक का पेस्ट डाल दीजिये. 1 छोटी चम्मच धनिया पाउडर, 1/4 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर डाल कर हल्का सा भून लीजिए.अब पिसा हुआ टमाटर का पेस्ट और लाल मिर्च पाउडर डाल कर मसाले को तब तक भूनिये जब तक मसाले के ऊपर तेल तलने लगे, मसाला भून जाने के बाद इसमें 1 टेबल स्पून बेसन डाल कर मसाले को और 2 मिनिट भून लीजिए.
- 4
मसाला भुनने के बाद इसमें 2 कप पानी डाल कर मिक्स कर दीजिए अब इसमें नमक, गरम मसाला हरा धनिया लौकी का जूस डाल कर मिक्स कीजिए. ग्रेवी को ढककर 3-4 मिनिट पकने दीजिए. 4 मिनिट बाद ग्रेवी पक कर तैयार है, इसमें कोफ्ते डाल कर मिक्स कर दीजिए. अब इसे फिर से ढक कर 3-4 मिनिट पकने दीजिए और फिर चैक कीजिए. 4 मिनिट बाद सब्जी बन कर तैयार है इसे प्याले में निकाल दीजिए, सब्जी में हरा धनियां डाल कर इसे सजाएं.
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़








कमैंट्स (4)