गुलाब जामुन (gulab jamun recipe in Hindi)

#du 2021
Post 2
गुलाब जामुन भारत का एक पापुलर मिठाई हैं जिसे मावा से बनाकर चीनी के चाशनी में डूबाकर बनाया जाता हैं और रंग और खुशबू के लिए केसर और इलायची पाउडर डाला जाता है ।गुलाब जामुन का नाम सुनकर स्वादिष्ट मुहँ मे घुलने वाले स्वाद जेहन मे उतरने लगता है ।गुलाब जामुन मेरी पसंदीदा मिठाई हैं इसलिए खाशकर दीपावली मे मैं जरूर बनाती हूँ ।आजकल प्रिमिक्स ने इसे बनाना आसान कर दिया है तो आप भी बनाए और दीपावली की खुशियों मे एक और मिठाई सामिल करें ।मेरी तरफ से आप सबको दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं ।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले गुलाब जामुन प्रिमिक्स को परात मे डाल दें और दूध डाल कर साफ्ट डो तैयार कर ढककर रेस्ट के लिए 15 मिनट के लिए रखें ।
- 2
फिर एक भगोने मे चीनी,केसर के धागे और इलायची के दाने क्रश कर डाल दें और 1गिलास पानी डालकर अच्छी तरह से चलाते हुए गाढी़ चाशनी तैयार कर लें ।
- 3
फिर गुलाब जामुन के डो को मसाला कर चिकना करें और बराबर मात्रा की लोई काटकर गोली बनाएं ।
- 4
फिर कडा़ही मे घी गर्म करें और मिडियम आंच पर सभी गुलाब जामुन को ब्राउन होने तक तलकर निकाल लें और गर्म चाशनी में डाल कर 2 घंटे के लिए रखें ।गुलाब जामुन चाशनी पीकर अपने साईज मे दुगुना हो जाएगा और सर्व करने के लिए तैयार भी ।
- 5
अब कटोरी में निकाल कर सर्व करें ।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (4)