आलू शिमला मिर्च (Aloo shimla mirch recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हम शिमला मिर्च को चार भागों में बीच में से चिरा लगाएंगे और उसके बीज बाहर निकाल लेंगे
- 2
अब हम एक गैस पर एक कड़ाही रखेंगे और उसमें एक चम्मच तेल डालेंगे और उसे गर्म होने के लिए गैस पर रखेंगे
- 3
अब हम तेल गरम होने के बाद उसमें जीरा डालेंगे और एक प्याज़ बारीक कटा हुआ डालेंगे उसे गोल्डन फ्राई होने देंगे और उसमें हम मसाले डालकर भूनेंगे
- 4
कढ़ाई में अब हम उबले हुए आलू को टुकड़े करके उसमें डालेंगे और उसे मिक्स करेंगे
- 5
हम इस मिश्रण को एक थाली में ठंडा होने के लिए रखेंगे और इस मिश्रण को चम्मच की सहायता से हम शिमला मिर्ची के बीच में भरेंगे
- 6
फिर से हम गेस पर कढ़ाई रखेंगे उसमें एक चम्मच तेल डालेंगे और उस तेल को गर्म होने के लिए रखेंगे जब तेल गरम हो जाएगा तो उसमें हम फिर से जीरा डालकर आलू से भरी शिमला मिर्च को तेल में डालेंगे और उसे उलट-पुलट कर के पकने देंगे और 2 मिनट के लिए उसे ढक देंगे
- 7
अब हम ढकी हुई शिमला मिर्च को ढक्कन हटा कर देखेंगे शिमला मिर्च तेल में नरम हो जाएगी पक जाएगी तो उसे हम गेस पर से उतार लेंगे
- 8
और यह हमारी गरमा-गरम आलू शिमला मिर्च तैयार है
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़


















कमैंट्स