बादाम मिल्क शेक (Badam milk shake recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले अगर आपको सुबह में बादाम की दूध बनानी है तो रात में ही 10-12 बादाम को फूलने के लिए डाल दे |
- 2
फिर सुबह में उसे पानी से निकल कर छिल ले और ये इसका छिलका बहुत बहुत ही आसानी से निकल जाता है |
- 3
उसमे 50 ग्राम दूध डालकर उसे अच्छे से पीस ले |
- 4
और यहाँ पे मैंने बादाम का पेस्ट बना लिया है |फिर गैस पे बाकि दूधो को उबलने के लिए रख दे |।
- 5
दूध में उबाल आ जाने के बाद उसमे चीनी, इलाइची पाउडर और केसर को डाल दे और उसे मिलाये |।फिर उसमे बादाम का पिसा हुआ पेस्ट डाल दे और ढकते होते हुए मिलाये और थोड़ी देर पकाये |।
- 6
बादाम की मिल्क तैयार हो गयी है | अब इसे थोड़ी देर ठंढा होने के लिए रख दे |
- 7
अब इसे किसी गिलास में निकाले और थोड़ा सा बादाम के टुकड़े से उसे सजा दे | और हमारी बादाम मिल्क बनकर तैयार है |
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/15163099




कमैंट्स