रम केक (Rum Cake recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले रम या संतरे के रस में संतरे का पेठा, टूटी फ्रूटी,चेरी,बादाम,काली किशमिश और अदरक का पेठा भिगो दें। भिगोने से पहले सभी सामान को छोटा छोटा काट लेंगे ।लगभग 1 घंटे के लिए भिगो देंगे
- 2
केक के मसाले लौंग, दालचीनी,सोठ् और जायफल को आपस में मिक्स कर लेंगे
- 3
मैदा,पिसी चीनी,बेकिंग पाउडर,बेकिंग सोडा और केक का मसाला अच्छे से छान लेंगे
- 4
फिर इसमे दही और तेल मिला लेंगे वनीला एसेंस डालेंगे और दूध की सहायता से इसे घोल लेंगे। घोल ना ज्यादा पतला होगा न ज्यादा गाढ़ा होगा क्योंकि अभी हमें इसमे रम या संतरे का रस भी डालना है
- 5
फिर इसमें रम या संतरे के रस में जो हमने सब समान भिगोया है वह डाल देंगे और चोको चिप भी डाल देंगे इन सब को एग बीटर से हल्के हाथों से मिक्स कर लेंगे आखरी में सिरका डालेंगे और प्रिहीटेड अवन में 170 डिग्री में 50 मिनट के लिए या गैस पर धीमी आँच पर करीब 1 घंटा बेक कर लेंगे
- 6
आप चाहे तो इसे किसी भी शेप के टिन में बना सकते हैं
- 7
केक टिन में बनाने से पहले ब्रश की सहायता से तेल जरूर लगा लें
- 8
कोई भी परेशानी होने पर आप मुझे कमेंट बॉक्स में लिखकर भेजें मैं आपकी परेशानी दूर करने की पूरी कोशिश करूंगी
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- बेक्ड पालक पनीर कैसरोल (Baked Palak Paneer Casserole recipe in Hindi)
- फ्रेंच चेरी केक इन कुकर (French Cherry cake recipe in Hindi)
- पुरणपोली टार्ट(puranpoli tart recipe in hindi)
- बकलावा पिस्ता रोल्स (baklava pista roll recipe in Hindi)
- कच्ची हल्दी हरी मिर्च का अचार(kachchi haldi mirch ka achar recipe in hindi)





कमैंट्स (4)