फ़्यूजन हनी चिल्ली पोटैटो(fusion honey chilli potato recipe in hindi)

फ़्यूजन हनी चिल्ली पोटैटो(fusion honey chilli potato recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
आलू को छीलकर लंबा-लंबा काट ले जैसे फिंगर चिप्स में काटते हैं फिर एक कढ़ाई में दो कप पानी डालकर उबाल लें और आलू को उसमें डाल दें और हल्का सा अधपका उबाल ले
- 2
पानी छानकर अलग कर दें और आलू को ठंडे पानी में डाल दे फिर आलू में थोड़ा सा नमक,काली मिर्च,एक चम्मच मैदा,एक चम्मच कॉर्नफ्लोर और एक चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर मिक्स कर ले। इसी तरह लंबाई में कटे हुए पनीर में भी मसाला मिला लें और अलग रख लें
- 3
एक कटोरी में बाकी बचा मैदा, कॉन्फ्लोर को आपस में मिक्स करे और उसमे हल्का सा नमक मिला दें उसे 10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें फिर उसमें आलू के फिंगर चिप्स डाल दें और गर्म तेल में तल कर निकाल ले। तलते समय ध्यान रखें कि तेल एकदम गरम होना चाहिए और हमें फिंगर चिप्स को एक-एक करके ही कढ़ाई में डालने होंगे नहीं तो यह आपस में चिपक जाएंगे। इसी प्रकार पनीर को भी मैदे के मिश्रण में लपेटकर तल ले
- 4
तल कर इनको एक टिशू पेपर पर निकाल ले ताकि जितना भी एक्स्ट्रा तेल हो वह हट जाए
- 5
एक अलग बोल मे चिली सॉस, टमाटर सॉस,सिरका, सोया सॉस को आपस में मिला लेंगे एक चम्मच कॉर्नफ्लोर पाउडर भी डालेंगे
- 6
फिर एक कढ़ाई में एक चम्मच तेल डालकर बचा हुआ अदरक लहसुन का पेस्ट,खड़ा प्याज, शिमला मिर्च और हरा प्याज़ छौंक देंगे और उसको जल्दी जल्दी चला लेंगे फिर इसमें सॉस का मिश्रण मिला देंगे और चला लेंगे तले हुए फिंगर चिप्स को मिला लेंगे ।इसमें जरूरत पड़ने पर थोड़ा सा पानी का छींटा भी दे सकते हैं फिर तले हुए पनीर को भी मिक्स कर देंगे
- 7
फिर इसमें चिल्ली फ्लेक्स,मिक्स हर्ब्स और मेयोनीज डालेंगे। आखरी में इसमे शहद डालकर मिला लेंगे ऊपर से सर्व करते समय थोड़ा सा हरा प्याज़ कटीहरी धनिया डालकर सर्व करेंगे
- 8
आप चाहे तो ऊपर से चौथाई चम्मच सफेद तिल भी डाल सकते हैं मेरे बच्चे नहीं खाते हैं इसलिए मैंने नहीं डाला है तिल को डालने से पहले चाहे तो गर्म तवे पर थोड़ा सा शेक ले
- 9
कोई भी दिक्कत होने पर आप मुझे कमेंट में लिख कर वेज सकते हैं मैं आपकी परेशानी दूर करने की पूरी कोशिश करूंगी
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स (2)