आलू की पूरियां (Aloo ki puriya recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहलो आलूओ को छील लें और अदरक को कद्दूकस कर लें.- धनियापत्ती और हरी मिर्च को बारीक काटकर अलग-अलग रख लें.
- 2
अब आलू को भी बारीक कद्दूकस कर लें. - घिसे हुए आलू पर, सूजी, आटा, टीस्पून हींग, नमक, जीरा, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, सौंफ, अजवाइन चिली फ्लेक्स, अदरक, हरी मिर्च, धनिया और 2 चम्मच देसी घी डालकर अच्छी तरह से मसाला लें ताकि सारे मसाले अच्छी तरह से मिक्स हो जाएं.
- 3
बिना पानी डाले अच्छी तरह मिलाते हुए सख्त आटा तैयार कर लें. - आटे को चेक करके देखें कि इससे पूरियां बन जाएंगी या नहीं. अगर आटे में क्रैक्स दिख रहे हों तो इसमें 1 चम्मच पानी डालकर अच्छी फिर से गूंद लें
- 4
आटे को गीले कपड़े से ढककर 15 मिनट के लिए रख दें
- 5
एक पेड़े पर थोड़ा-सा तेल लगाएं और पूरी बेल लें. - तेल अच्छी तरह गर्म हो गया हो तो आंच मीडियम कर दें. - गर्म तेल में पूरियां डालकर सुनहरा होने तक तल लें. - तैयार हैं आलू की पूरियां.
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स