वेज सोया दम बिरयानी(veg soya dam biryani recipe in hindi)

#tpr
वेज सोया दम बिरयानी खाने में बहूत ही टेस्टी लगती है मेने इसे बिना किसी झंझट के कुकर में बनाया है जोकि
बहुत जल्दी बनकर रेडी हो जाती है।।
वेज सोया दम बिरयानी(veg soya dam biryani recipe in hindi)
#tpr
वेज सोया दम बिरयानी खाने में बहूत ही टेस्टी लगती है मेने इसे बिना किसी झंझट के कुकर में बनाया है जोकि
बहुत जल्दी बनकर रेडी हो जाती है।।
कुकिंग निर्देश
- 1
4 प्याज़ को लम्बाई में कट कर लें।सारी सब्जियों को भी कट कर ले ।2 प्याज़ को बारीक कट कर ले।।दही को फेट ले।चावल को धोकर साफ के ले।
- 2
- 3
अब एक कुकर ऑयल डॉलके गर्म करें और उसमे 4 कटी प्याज़ को डॉलकर भूरा होने तक फ्राई कर के निकाल ले जिसे हम बाद में यूज करेंगे।
- 4
अब बचे हुए ऑयल में कटे हुए आलू डॉलके 2 मिनट फ्राई कर ले।
- 5
अब सोया बड़ी को 1 कप पानी में डालकर 5 मिनट उबला कर ले और तुरंत ठंडे पानी मे डालकर 2 मिनट बाद निचोड कर पानी निकाल दे।
- 6
अब बचे हुए ऑयल में सारे खड़े मसाले डालकर 1 मिनट भून लें और प्याज़ डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक भून ले ओर टमाटर डाल जर सॉफ्ट होने तक पका लें।
- 7
अब उसमे हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, बिरयानी मसाला ओर थोड़ा सा नमक ड़ालकर 2 मिनट भून लें म अब इसमे शिमला मिर्च और हरी मिर्च डाल दे ओर 2 मिनट पका ले।ओर गैस बंद कर के मसाले को थोड़ा ठंडा कर ले।
- 8
मसाले के ठंडा होने पर उसमे फेटा हुआ दही डॉलके मिक्स कर ले((( इस करने से दही फटती नही है)) और सोया बड़ी भी ड़ालकर मिक्स कर दे।अब गैस चालू करे इर 2 मिनट ढककर पका ले जिजसे मसाला सोया बड़ी में अच्छे से लग जाये।
- 9
अब कुकर का ढक्कन बन्द कर दे और तेज गैस पर 1 सीटी आने दे एक सीटी आने के बाद 4 मिनट लो गैस पर कुक होने दे और गैस बंद कर दे।।अब प्रेसर निकलने तक ऐसे ही रहने दे।।जब प्रेसर निकल जाये तो फोग से राइस को ऊपर नीचे कर के 5 मिनट ढककर रख दे। ये देखिए कितने खिली खिली बिरयानी बनकर रेडी है।
- 10
अब इस वेज सोया बिरयानी को गरमा गरम सर्व करें रायते के साथ।।।आप भी जरूर ट्राई करें।।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़






























कमैंट्स (18)