जलेबी (jalebi recipe in Hindi)
#cwsj
जब भी कभी अचानक जलेबी खाने का मन करे,तो घर पर ही बनाए बाजार से भी करारी और स्वादिष्ट जलेबी, वो भी सिर्फ कुछ ही मिनटों में।
जलेबी (jalebi recipe in Hindi)
#cwsj
जब भी कभी अचानक जलेबी खाने का मन करे,तो घर पर ही बनाए बाजार से भी करारी और स्वादिष्ट जलेबी, वो भी सिर्फ कुछ ही मिनटों में।
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक तरफ चाशनी बना लेते हैं। एक बर्तन मे 1कटोरी चीनी और 1कप पानी डालकर उबाल लें। अब 1 चुटकी कलर और इलायची डालें।चाशनी तैयार।
- 2
अब एक बङे कटोरे मे मैदा,एक चम्मच घी,एक पैकेट ईनोको अच्छे से मिक्स करेंगे। अब धीरे धीरे पानी मिलाते हुए मिश्रण तैयार कर लेंगे।
- 3
अब तेल को गर्म करने रखें। तैयार मिश्रण को एक हार्ड पाॅली मे डालकर ऊपर से बंद कर देंगे। नीचे से छोटा सा कट (छेद) करेंगे और गर्म तेल मे जलेबी का आकार देते डालेंगे। जब वह सुनहरी हो जाए तो निकाल कर तुरंत चाशनी मे डालकर1 मिनट तक दबाए ताकि जलेबी मे अंदर तक चाशनी रहे। करारी,रसीली जलेबी तैयार।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स (6)