करारे आलू बींस वड़ी(karare aloo beans vadi recipe in hindi)

हरमन आशीष अरोड़ा @cook_31246017
करारे आलू बींस वड़ी(karare aloo beans vadi recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले बींस और आलू को धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
- 2
एक कड़ाही में थोड़ा सा तेल डालकर अमृतसरी बड़ी को महीन कर कर गोल्डन ब्राउन होने तक भून लें।
- 3
बड़ी को बाहर निकाल कर उसी कढ़ाई में तेल में जीरा और लहसुन डालकर भूनें।
- 4
अब इसमें बारीक कटा प्याज़ और अदरक डालकर भूनें ।
- 5
अब बारीक कटा टमाटर डालकर इसमें नमक,हल्दी, गरम मसाला, चना मसाला मिलाकर कुछ देर और भूनें ।
- 6
मसाला अच्छी तरहक् भुन जाए तो उसमें वड़ी,आलू और बींस मिला दे।
- 7
अच्छी तरह से सब्जी को मिक्स करके कम से कम 20-25 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।
- 8
बहुत ही करारी चटपटी आलू बींस वड़ी की सब्जी तैयार है
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/15374979




















कमैंट्स (5)