स्टीम्ड रागी मोदक (steamed ragi modak recipe in Hindi)

#stf
रागी के आटे से बने स्टीम्ड मोदक
अक्सर हम गणपति को चावल के आटे से बने मोदक को चढ़ाते हैं जिसे हम स्टीम्ड(भाप में पके) मोदक और मराठी में उकड़ीचे मोदक कहते हैं इस बार मैंने थोड़ा सा चेंज करके मैंने रागी के साथ बनाया है।
चावल के आटे से रागी का आटा कई गुना अधिक पौष्टिक होता है और कोलेस्ट्रॉल को भी कम करने में सहायक होता है रागी का आटा बहुत से औषधीय गुणों से भरपूर होता है।

कुकिंग निर्देश
- 1
एक पतीले में 1 कप पानी गरम करे एक उबाल आने पर चुटकी भर नमक और 1/2 छोटा चम्मच देसी घी डाल कर मिक्स करे।
- 2
गैस कि आंच को धीमी कर दे फिर थोड़ा थोड़ा करके 1कप रागी का आटा डाल कर अच्छी तरह से मिक्स करे फिर गैस बंद कर दे और पतीले को ढक कर पांच मिनट के लिए छोड़ दे।
- 3
मोदक कि स्टफिंग बनाने के लिए कढ़ाई ले उसमे घी और खसखस डाल कर हल्का सा भूने और फिर कसा हुआ नारियल और गुड़ डाल कर मिक्स करे और फिर गैस पर रख कर मिडियम धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए।
- 4
जब नारियल और गुड़ को 4-5 मिनट तक लगातार चलाते हुए पकाए जब नारियल और गुड़ सार हो जाए फिर इलायची पाउडर और जायफल पाउडर डाल कर मिक्स करे और गैस बंद कर दे ।
- 5
अब पके हुए रागी के आटे एक थाली मे निकाल ले और हल्का गरम होने पर ही हाथो कि सहायता से अच्छी तरह से मसाला मसाला कर मिक्स और एक नरम डो बना ले यदि आवश्यकता हो तो हाथो मे थोड़ा सा घी लगा कर आटे को मसाला मसाला कर चिकना डो बना ले।
- 6
अब डो से एक बड़े नीम्बू के आकार का आटा ले गोल लोई बना ले फिर अंगुलियो की सहायता से लोई को बढ़ाते हुए एक कटोरी का आकार दे।
- 7
अब इस कटोरी को थोड़ी थोड़ी दूरी अंगुलियो के बीच मे दबाते हुए एक फूल का आकार दे फिर इसमे एक चम्मच नारियल की स्टफिंग भर कर सभी पंखुड़ियां को हल्के से दबाते हुए पास लाए और फिर एक पोटली सी बना ते हुए मोदक कि आकार दे।
- 8
इसी तरह सभी मोदक तैयार कर ले फिर एक बरतन मे पानी डाल कर गरम करे और बरतन पर एक छलनी रखे।छलनी पर केले का या हल्दी का पत्ता या फिर एक कपड़ा बिछा दे।सभी मोदक को 10-12 मिनट के लिए ढक कर भाप मे पका ले।
- 9
10-12मिनट के बाद गैस बंद कर दे और फिर 2-3 मिनट के बाद ढक्कन हटा कर मोदक को थाली में निकल ले हमारे रागी के आटे से बने स्टीम्ड मोदक तैयार है।
- 10
मोदक के ऊपर घी डाल कर बप्पा को भोग लगाए।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (15)