सूजी टोस्ट (sooji toast recipe in Hindi)

सूजी टोस्ट (sooji toast recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
एक बाउल में सूजी, दही और नमक और थोड़ा थोड़ा पानी डालकर अच्छे से मिक्स कर ले अब इसको 10 से 15 मिनट एक तरफ रख दे रेस्ट करने के लिए सूजी फूलने के लिए।। अब इसमें सारी कटी हुई सब्जियां डाले घोल गाढ़ा हो तो उसमे पानी डालकर उसको पतला कर ले पकौड़े जैसा घोल तैयार करना है आपको।।
- 2
अब इसमें हर्ब्स और चिली फ्लेक्सडालकर मिक्स करे अब ब्रेड पे एक तरफ टोमाटोकैचअप लगाए दूसरी तरफ अगर आपके पास पुदीने की चटनी उपलब्ध हो तो वो लगा दे अब उस मिश्रण को ब्रेड पे लगा दे ऊपर से अलग से थोड़े प्याज,टमाटर और शिमला मिर्च लगाए और भी अच्छे दिखेंगे।।ऊपर से ऑरिगेनो डाले।।
- 3
अब एक नॉन स्टिकी पैन में तेल ग्रीस करे जिस तरफ बैटर लगाया है पैन में रख दे दूसरी तरफ बटर या घी लगा दे एक तरफ पकने के बाद पलट दे।। सूजी टोस्ट तैयार है खाने के लिए।।
- 4
एक बार ये रेसिपी जरूर बनाकर देखे आपको अच्छी लगेगी
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़










कमैंट्स (2)