ब्रेड गुलाबजामुन (bread gulab jamun recipe in Hindi)

ब्रेड गुलाबजामुन (bread gulab jamun recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले ब्रेड के किनारे काट कर अलग कर ले।। अब बाउल में ब्रेड के छोटे छोटे टुकड़े कट कर ले अब थोड़ा थोड़ा दूध डाल कर नरम आटे की तरह गूंध लें दूध ज्यादा न डाले अब इसको 5 से 7 मिनट के लिए रेस्ट करने के लिए रख दे।।
- 2
अब एक पैन में पानी ले और उसमे चीनी डाल के हिलाए जब चीनी मिक्स हो जाए मिडियम फ्लेम पे 2 मिनट के लिए गाढ़ी होने के लिए रख दे अब उसमे फ्लेवर के लिए आधा चम्मच इलायची पाउडर डालें फिर से ढक कर 2से 3 मिनट के लिए और पकने दें याद रखे चाशनी ज्यादा न पकाए ठंडी होने पे ये और ज्यादा गाढ़ी हो जायेगी।।
- 3
अब जो हमने डॉ (लोई) तैयार करके रखा था उसके छोटी छोटी पेडे बना ले अब उसे हाथ से प्रेस करके उसमे काजू (उसकी फिलिंग भर दे) डाल कर फिर से गोल पेड़ा बना ले ऐसे करके सारे तैयार कर ले।।
- 4
एक पैन में तेल गरम ले तेल गरम होने पे आंच धीमी कर ले एक एक करके तेल में गोल पेड़े जो अपने तैयार किए है डाले एक बार में 4 से ज्यादा न डाले अब हल्के हाथों से चम्मच की मदद से हिलाए ताकि अच्छे से पक जाए।।
- 5
अब जो पैन में चाशनी बनाकर तैयार की थी गैस ऑन कीजिए एक उबाला आने के बाद उसमे सारे गुलाब जामुन एक एक करके डिप कीजिए 2 मिनट के लिए ढक कर धीमी आंच पे रखे गैस ऑफ कर दीजिए और ठंडा होने के लिए रख दीजिए अब एक बाउल में निकाले ऊपर से ड्राई फ्रूट्स डालकर सजाए आपके गुलाब जामुन रेडी है खाने के लिए।।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़










कमैंट्स