स्टफ रोल पराठा (Stuff roll paratha recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सर्वप्रथम मैदे में १ चम्मच तेल और स्वादानुसार नमक डालकर नर्म गूँध लें, और १५-२० मिनट के लिए ढककर रख दें।
- 2
आलुओं को उबालकर मसाला लें। प्याज़, हरी मिर्च और हरी धनिया को बारीक काट लें।अब एक बर्तन में तेल गर्म करें, उसमें जीरा तड़काएँ। कटी हुई प्याज़ और हरी मिर्च डालकर भूनें। सभी मसाले डालकर चलाएं। अब इसमें उबला, मसला हुआ आलू डाल दें। स्वादानुसार नमक डालें। ऊपर से हरी धनिया डालकर अच्छी तरह से मिला दें।
- 3
मैदे की छोटी-सी लोई तोड़कर उसको तेल की सहायता से बेल लें। इसके बाद भुने हुए मसाले को इसके ऊपर फैला दें।अब सावधानी से इसको लपेटते हुए मोड़ते जाएं, और रोल तैयार कर लें।
- 4
तैयार रोल को तेल की सहायता से लंबा खींच कर, गोल-गोल मोड़ते हुए पगड़ी की तरह पेड़ा बना लें।अब इस पेड़े को सावधानी से हाथों की सहायता से बड़ा करके, बेलन से बेल लें।
- 5
तवा गर्म करें। अब परांठे को दोनों तरफ से मक्खन लगाकर, सुनहरा होने तक सेंक लें।गर्मागर्म भरवां रोल पराठा सुबह या शाम के नाश्ते में परोसें और इसके लाजवाब स्वाद में खो जायें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स