अरहर दाल फ्राई (arhar dal fry recipe in Hindi)
#2022#W5
कुकिंग निर्देश
- 1
कुकर में दाल को डालकर 3/4 पानी से अच्छी तरह से धोले। फिर उसमे 2 कप के करीब पानी डाले और नमक, बारीक कटी हुई हरी मिर्च, हल्दी, साबुत खटाई, डालकर कुकर बन्द करदे।
- 2
2 सीटी आने पर गैस स्लो करदे तकरीबन 10 मिनट बाद गैस बंद करदे।प्रेशर निकलने के बाद कुकर खोल कर देखले की दाल सही गली है या नही ।
- 3
अब दाल में तड़का लगाने के लिए 1 कढ़ाई में तेल गर्म करें।गरम हो जाने पर उसमे जीराऔर करी पत्ता डाल दे।जीरे की चटक जाने के बाद उसमे लहसुन की कालिया डाले और कटा हुआ सूखा लाल मिर्च भी डाल दे।
- 4
लहसुन की गोल्डन हो जाने पर उसमे प्याज़ और टमाटर डालकर अच्छी तरह मिला लें फिर जब टमाटर गलजाए तो उसी कढ़ाई में दाल को पलट दे। और अच्छी तरह चलते हुए पकाएं। फिर जब दाल पक जाए तो गैस बंद करदे।और धनिया पत्ती से गार्निश करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/15807228




कमैंट्स