आलू छोले टिक्की (aloo chole tikki recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले 4 आलू को उबाल कर कद्दू कस कर लेंगे ।फिर इसमें चावल का आटा मिला देंगे और अच्छे से गूंथ लेंगे
- 2
फिर बड़े साइज की लोई बना लेंगे।और एक पैन में तेल डाल कर सभी को तल लेंगे। जब तक दोनो साइड से टिक्की कड़क और सुनहरी न हो जाए।
- 3
2 घंटे पहले भिगोएं हुए छोले को कुकर में 1/2 चम्मच नमक डालकर उबाल लेंगे जब तक वो सॉफ्ट न हो जाए । अब एक कड़ी में 2 चम्मच तेल डाल कर उसमे जीरा चटका कर टमाटर,प्याज भून लेंगे। सारे मसाले और छोले डाल देंगे और और 1/2 गिलास पानी डाल कर सभी को 10 मिनिट पका लेंगे।फिर हरा धनिया डाल दे।
- 4
अब एक सर्विंग प्लेट लेने और उसमे एक टिक्की को रखेंगे ऊपर से चोले,हरी चटनी,मीठी चटनी डाल कर सर्व करे। दही भी डाल सकते है। और ऊपर से चाट मसाला छिड़के और हरा धनिया।
- 5
टिक्की तैयार है।बनाइए और खाइए। धन्यवाद
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/15872729



















कमैंट्स