आलू कचौड़ी (Aloo Kachori recipe in Hindi)

#ws2
Winter Special Challenge
कचौड़ी
उत्तर भारत का प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड। कचौड़ी अलग अलग प्रकार के मसाले भरकर बनाई जाती है। कुरकुरी, चटपटी कचौड़ी सभी को पसंद आती है। आज मैने आलू का मसाला भरके स्वदिष्ट कचौड़ी बनाई है। इसे नाश्ते में दही, तीखी मीठी चटनी के साथ सर्व किया जाता है।

कुकिंग निर्देश
- 1
एक परात में पानी को छोड़कर आटा गूंद ने की सब चीजे ले। अच्छे से मिला ले। अब थोड़ा थोड़ा पानी डालें और मुलायम आटा गूंध लें। एक कप पानी में से 3 टेबल स्पून पानी बचेगा। अब आटे को ढककर 15 मिनिट रखें।
- 2
मिक्सी जार में सारे मसाले डालके दरदरा पीस ले। आलू को कद्दूकस कर ले।
- 3
एक कड़ाई में 2 बड़े चम्मच तेल गरम करने रखें। उसमे पीसा हुआ मसाला डालकर धीमी आंच पर एक मिनट भून लें। अब बेसन, हरी मिर्च, अदरक डालके एक मिनिट भून लें।
- 4
अब आलू डालके अच्छे से मिला ले। अब सूखे मसाले डालें। सब मिला के गैस बंद कर ले। अब हरा धनिया डालके मसाला एक प्लेट में निकाल के ठंडा होने दे।
- 5
- 6
अब गूंदे हुए आटे को मसाला के 12 पेड़े बना ले। आलू के मसाले के 12 गोले बना ले। कड़ाई में धीमी आंच पर तेल गरम करने रखें।
- 7
अब एक पेड़ा लेके छोटी पूरी बेले, उसके उपर मसाले का एक गोला रख के चारो ओर से मिलाके बंद कर ले। ऐसे सब पेड़े भरके तैयार कर ले।
- 8
अब पेड़े को हाथ में लेके उंगलियों से दबाकर फैला ले या बेलन से बेल ले। अब धीमी आंच पे ब्राउन और कुरकुरी होने तक तल लें।
- 9
अब कचौड़ी को बूंदी के रायते के साथ सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (26)