खमन ढोकला (khaman dhokla recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
खमण ढोकला मिक्स में धीरे धीरे पानी डालते हुए मिक्स करेंगे और पूरा पानी डालने के बाद हरी मिर्च का पेस्ट और 2 टेबल स्पून तेल डालकर अच्छी तरह मिलाकर उसे ढककर 10 मिनट के लिए रख देंगे। अब तड़का बनाकर रख लेंगे क्योंकि ढोकला में तड़का बिल्कुल ठंढा होना चाहिए और ढोकला गरम होना चाहिए तब ढोकला परफेक्ट बनता है। जबतक बैटर रेस्ट कर रहा है तबतक एक मोटे पेंदे के बर्तन में 3 कप पानी डालकर उसमें एक स्टैंड रखकर उसे अच्छी तरह गरम करने के लिए चुल्हे पर ढककर रख देंगे।
- 2
तड़का के लिए एक पैन को चुल्हे पर रखकर उसमें 1 टेबल स्पून तेल डालकर गरम करेंगे। फिर राई डालकर उसके चटकने पर करी पत्ते, हरी और लाल मिर्च डालकर फिर पानी डाल देंगे और फिर 4 टी स्पून चीनी डालकर उसे उबलने देंगे। 5 मिनट उबालने के बाद उसे चूल्हे पर से उतार लेंगे और ठंढा करेंगे।
- 3
अब ढोकला को स्टीम करेंगे। एक स्टील के फ्लैट बर्तन को 1 टेबल स्पून तेल से ग्रीस कर लेंगे। ढोकला के बैटर को 2 मिनट अच्छे से फेंट कर अब उसमें ईनो डालकर मिक्स करके ग्रीस किये हुए बर्तन में डालकर 20-25 मिनट मिडियम आंच पर स्टीम करेंगे। 25 मिनट बाद ढोकला के बर्तन को स्टीमर से निकाल लेंगे और उसमें ठंढा किय हुआ तड़का को ढोकला के उपर चारो तरफ डालेंगे फिर उसके उपर कटा हुआ हरा धनिया डालकर फिर कद्दूकस किया हुआ नारियल डालकर ढोकला के ठंढ़ा होने तक इंतजार करेंगे।ठंढ़ा होने पर चौकोर काट कर सर्व करेंगे।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स