नीर दोसा (neer dosa recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
चावल को धोकर साफ कर लें, फिर पानी में भिगो दें, कोई २ घंटे के लिए, नारियल को कद्दूकस कर लें।
- 2
भीगे चावल से पानी हटा कर मिक्सी जार में डाल दें । अब २ कप पानी अलग से रख लें,। चावल को बिल्कुल थोड़ा पानी डालकर अच्छी तरह पीस लें अब नारियल भी मिलाकर बारीक पीस लें। नमक मिला लें।
- 3
बाकी बचा पानी मिला लें । आपका
दोसा बैटर तैयार है।एक नान स्टिक तवा गरम करें और २ बूँदतेल डालकर किट्चन टावल से पूरे तवे को पोंछ लें।
गरम तवे में दोसा बैटर डालें फैलाना नहीं। दोसा को पकने दें, पलटना भी नहीं, चारों ओर से उठकर आयेगा, तब हाथों से उठाते हुए आधा मोड़ ले। फिर से आधा मोड़ ले। तवा उठाकर दोसा को प्लेट में सरका दें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/16042858












कमैंट्स (8)