पालक कॉर्न करी (Palak Corn Curry Recipe in Hindi)

पालक कॉर्न करी (Palak Corn Curry Recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हम पालक को साफ कर लेंगे और पत्तो को अलग करके उन्हें अच्छी तरह से चार से पांच बार धोना है ताकि उनमें मिट्टी ना रहे।
- 2
अब एक पतीली में दो गिलास पानी डालकर उसमें आधा चम्मच चीनी डाल देंगे (चीनी डालने से पालक का रंग बरकरार रहेगा वह काली नहीं पड़ेगी) और जब पानी में उबाल आ जाएगा तो पालक को डाल दे। 2 मिनट उसमें पकने के बाद गैस ऑफ कर के पालक को ढक कर छोड़ दें। तब तक टमाटर और प्याज, लहसुन,अदरक को बारीक चॉपर में चॉप कर ले।
- 3
पैन में तेल गरम होने के लिए रखें तेल गर्म हो जाने पर उसमें जीरा डाल दें ।अब प्याज, अदरक और लहसुन डाल दें। नमक डाल दें। अच्छे से भून जाने दे जब अच्छे से भुन जाए तेल अलग हो जाए तो कटे हुए टमाटर डाल दे अब इसमें बाकी सारे सूखे मसाले जैसे लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर,हल्दी पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स करले और तेल अलग होने तक पकने दें।
- 4
जब तक मसाले भुन रहे हैं तब तक हम पालक को गर्म पानी में से निकालकर ठंडे पानी में डाल देंगे और 2 मिनट ठंडे पानी में रहने के बाद उसे मिक्स जार में डालेंगे और अब उसमें हरा धनिया और हरी मिर्च डालकर बारीक पेस्ट बना लेंगे (स्मूथ पेस्ट)
- 5
मसालों के अच्छी तरह भून जाने के बाद उसमें पिसा हुआ पालक डाल देंगे। पालक मिक्स करने के बाद इसमें क्रीम डालें अच्छे से मिक्स कर दें और 1 मिनट पकने दें अब इसमें स्वीट कॉर्न को धो करके डाल देंगे। 2 मिनट सब्जी को अच्छे से लो फ्लेम पर ढककर पकने दें। उसके बाद गैस ऑफ करके गरम मसाला डालकर मिक्स करें और गरमागरम सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़






कमैंट्स (6)