कढ़ी पकौडा (kadhi pakoda recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
कढ़ी के लिए-- दही में छाछ और 2 कटोरी पानी मिलाकर अच्छी तरह घोंट लें। अब उसमें 1बडा चम्मच बेसन,स्वादानुसार नमक और हल्दी,हींग डालकर अच्छी तरह मिक्स करके छान लें। अब मध्यम आंच पर कढ़ी को 10 मिनट तक पकायें।1/4 टी स्पून चीनी डाले।
- 2
प्याज, मिर्च,लहसुन,अदरक,धनिया पत्ती को महीन चोप कर लें।
- 3
कढ़ी थोड़ी गाढ़ी हो जाये तब थोड़ी धनिया पत्ती डाल दे और गैस बंद करें।
- 4
अब एक कढ़ाई में 2 बडेचम्मचतेल डालकर गरम करें, अब 1/2 टी स्पून हल्दी,राई डालकर चटकाये, अब प्याज,मिर्च,लहसुन डालकर अच्छी तरह भून लें। और तैयार कढ़ी में डालकर मिक्स करें।
- 5
पकोडै के लिए–--1 कटोरी बेसन में दो चोप किये हुए प्याज,हरी मिर्च, धनिया पत्तीया,अदरक, स्वादानुसार,नमक, ईनोडालकर पकौडे का घोल तैयार करें।
- 6
गर्म तेल में तैयार बैटर से पकौडे तैयार करें।
- 7
जब सर्व करना हो तब कढ़ी में पकौडे डालकर 1 उबाल आने तक गर्म करें।और रोटी या चावल के साथ सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



















कमैंट्स (4)