सांबर (Sambar recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सांबर बनाने के लिए अरहर की दाल को अच्छे से धो लेंगे। अब हम दाल को कुकर में डालेंगे। इसमें एक गिलास पानी डालेंगे स्वाद अनुसार नमक एवं हल्दी डालेंगे। एक छोटा चम्मच सांबर मसाला डालेंगे। साथ ही एक कप कटी हुई लौकी डालेंगे। अब कुकर का ढक्कन लगा देंगे और दाल को दो सीटी आने तक पकाएंगे।
- 2
जब तक दाल पकता है तब तक हम तड़के की तैयारी कर लेते हैं। इसके लिए हम प्याज़ और टमाटर को चौकोर टुकड़ों में काट लेंगे। हरी मिर्च को बारीक काटेंगे एवं अदरक को किस लेंगे।
- 3
अब सांबर का तड़का बनाएं। इसके लिए एक कढ़ाई को गैस पर चढ़ाएंगे। इसमें सरसों तेल डालेंगे। तेल को धुआं उठने तक गर्म करेंगे। अब हम इसमें तेजपत्ता, सूखी लाल मिर्च, हींग, जीरा, राई एवं कड़ी पत्ता डालेंगे। जीरा जब चटक जाए तब इसमें प्याज़ डालेंगे। प्याज को हल्का ब्राउन होने तक भूनेंगे। अब हम इसमें टमाटर डालेंगे। टमाटर को गलने तक भूनेंगे। अब हम इसमें एक चम्मच सांबर मसाला डालेंगे। अच्छे से मिक्स करेंगे।
- 4
अब हम इस तड़के को पके हुए दाल में डालेंगे। अच्छे से मिक्स करेंगे। अब हम इसमें टोमेटो सॉस डालेंगे। अच्छे से मिक्स करेंगे और 10 मिनट के लिए दाल को कम आंच पर पकने देंगे। 10 मिनट बाद गैस बंद कर देंगे। ऊपर से थोड़ा सा बारीक कटा हरा धनिया डालेंगे। स्वादिष्ट सांबर बनकर तैयार है। सांबर में टोमेटो सॉस डालने से सांबर का टेस्ट खट्टा- मीठा बहुत ही बढ़िया आता है।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स