
कश्मीरी दम आलू (Kashmiri Dum aloo recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले आलू का छिलका निकाल ले और फोक की सहायता से इसमें छेद कर ले
- 2
अब कढाई में तेल गर्म कर इसमें 8-10 आलू को तेज आँच पर सुनहरा होने तक तल ले। सभी आलू को अच्छी तरह से चारों तरफ से सुनहरा होने तक तल ले और अलग निकाल कर रख दें ।
- 3
अब ग्रेवी बनाने के लिए लिए सभी आवश्यक सामग्री को निकाल ले । एक कटोरी में दही निकाल कर फैट ले और इसमें धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर,हल्दी पाउडर, गरम मसाला डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर ले ।
- 4
अब कढाई में बचे हुए तेल मे जीरा, तेज पत्ता, दालचीनी, बड़ी, छोटी इलायची, लौंग, दरदरी पीसी हुई सौंफ सभी को मिल कर सौते करे । अब इसमे तैयार मसाला दही मिला ले और चलाते हुए पकाए नहीं तो दही फट सकता है । जब इसमें उबाल आने लगे तो गैस धीमी आंच पर करे ।
- 5
अब इसमे तले हुए आलू मिला ले और गैस मध्यम आंच पर कर पकाए । ग्रेवी जब गाढ़ी होने लगे ।
- 6
ग्रेवी गाढ़ी हो जाए और आलू में अच्छी तरह से मिक्स हो जाए तब इसमे कसूरी मेथी मिला दे और 2 मिनट तक पकाए और फिर गैस बंद कर दे।
- 7
गरमागरम कश्मीरी दम आलू तैयार है इसे पराठा रोटी या चावल के साथ सर्व कीजिए यह बहुत ही स्वादिस्ट लगती है ।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स (2)