आलू गोभी की सब्ज़ी, काले चने की सब्ज़ी और पंराठे

आलू गोभी की सब्ज़ी, काले चने की सब्ज़ी और पंराठे
कुकिंग निर्देश
- 1
चने को अच्छी तरह से धोकर साफ़ पानी में भीगो कर रखे और स्वादानुसार नमक मिला कर कूकर में डालकर उबाल लें और चने को छलनी में डालकर उबला हुआ पानी अलग से रखे
- 2
कड़ाही में तेल गरम करके उसमें हींग जीरा और बारीक कटा हुआ प्याज़ डालकर भून लें फिर टमाटर का पेस्ट बारीक कटी डालकर मिला लें हुई हरी मिर्च और अदरक
- 3
फिर स्वादानुसार नमक हल्दी पाउडर, लाल मिर्च का पाउडर, धनिया पाउडर, उबले हुए काले चने, कसूरी मेथी और गरम मसाला पाउडर,अमचूर पाउडर डालकर मिला लें और उबले हुए चने का बचा हुआ पानी मिला कर पका लें
- 4
आलू गोभी की सब्ज़ी के लिए कड़ाही में तेल गरम करके उसमें हींग जीरा और बारीक कटी हुई हरी मिर्च अदरक और गोभी,आलू को भून लें
- 5
फिर स्वादानुसार नमक, हल्दी, लाल मिर्च का पाउडर,गरम मसाला पाउडर मिला कर टमाटरसॉस, और मैगी मसाला पाउडर मिला लें
- 6
तैयार सब्ज़ी को लंचबॉक्स में निकाल कर रखे और पंराठे के साथ सर्व करें
- 7
परात में आटा डालकर स्वादानुसार नमक और अजवाइन मिला कर ज़रूरत के मुताबिक़ पानी मिला कर पंराठे का आटा गूँथ लें और घी के साथ सेंक कर
- 8
लंचबॉक्स में पैक कर लें !
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़























कमैंट्स (6)