दही वड़े(dahi vade recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
उड़द की दाल और मूंग की दाल को धोकर कम से कम 5 से 6 घंटे भीगा कर रखें।
- 2
दाल को छानकर मिक्सी में अच्छी तरह पीस लें ।ज्यादा पानी ऐड नहीं करें। दाल में आवश्यकतानुसार नमक मिलाकर अच्छी तरह फेंट लें।जितना अच्छी तरह फेटेंगे वडे मुलायाम तैयार होंगे।
- 3
कढ़ाई में तेल गर्म करें और किसी चम्मच की सहायता से गर्म तेल में बड़े तैयार कर ले। चम्मच से बड़े बनाते समय हर वड़े के बाद चम्मच को पानी में डाले फिर दाल में डाले और वड़े तैयार करें।
- 4
अब तैयार वड़ों को ठंडा करके हल्के गर्म पानी में डालकर 1 घंटे रखें।
- 5
दही में चीनी डालकर घोंट लें। काला नमक, और पिसा हुआ जीरा दोनों को मिक्स करें।
- 6
वडो को हाथों से दबाकर पानी से निकालकर दही में डालें। अब वडो को सर्विंग प्लेट में निकालकर ऊपर से दही इमली की चटनी, जीरे का तैयार मसाला धनिया पत्ती डालकर सर्व करें।
- 7
तैयार है सॉफ्ट और स्वादिष्ट दही वडे।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




















कमैंट्स (5)