तंदूरी सोया चाप(TANDOORI SOYA CHAP RECIPE IN HINDI)

#TheChefStory
#ATW1
ये एक उत्तर भारत में पाये जाने वाली एक डिश है जो अब सभी प्रांतों में प्रसिद्धि हो रही है और इसे काफी पसंद किया जा रहा है । ये बहुत ही स्वादिष्ट और पौष्टिक है ।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले सोयाबीन को रात भर भिगो के रखें और उसका पानी निकालकर पेस्ट बना लें ।
- 2
सोया चंकी को गरम पानी में उबाल लें और उसे ठंडे पानी में डालें फिर पानी निचोड़ कर उसका भी पेस्ट बना लें और इन दोनों को मिक्स करें ।
- 3
फिर इसमें मैदा मिक्स करें और नमक मिला कर एक आटे के जैसा गूंध लें । फिर इसे बेल लें ।एक पट्टी बना लें ।चित्र के अनुसार ।
- 4
अब इसे काट लें और स्टिक पर लगा ले चित्र के अनुसार । इसे भी गरम पानी में
उबाल लें । ये आपका होम मेड सोया चाप तैयार है । - 5
अब इसे सभी सामग्री से मॅरिनेशन के लिए 1/2घंटे के लिये रखें ।
- 6
फिर इसे सींखचों में एक एक करके डालें और गॅस पर चारों तरफ से अच्छी तरह से घुमा घुमा कर सेंक लें ।
- 7
अब सर्व करते समय इस पर लंबा कटा हुआ प्याज,नींबू का रस,चाट मसाला तंदूरी मसाला,क्रीम से सजाये और गरम गरम सवॆ करें चटनी के साथ बडे प्यार से ।धन्यवाद ।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (2)