लौकी रवा सैंडविच

ल शब्द से लौकी आज मैंने लौकी का इस्तेमाल करके लौकी रवा सैंडविच बनाया है।
लौकी रवा सैंडविच
ल शब्द से लौकी आज मैंने लौकी का इस्तेमाल करके लौकी रवा सैंडविच बनाया है।
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हम सूजी व दही डालकर मिक्स करके ढक देंगे, उसके बाद बाउल में कद्दूकस लौकी, बेसन, नमक व मसाले डालकर मिक्स करेंगे।
- 2
अब भिगोएं हुए सूजी में, सब्जियां, नमक व मसाले डालकर मिक्स करके चीला का घोल तैयार करेंगे, साथ ही लौकी के पकौड़े के लिए भी डो तैयार करेंगे।
- 3
तवे पर तेल लगाकर चीला बनाकर तैयार करेंगे, साथ एक तरफ कढ़ाई में तेल गरम करके लौकी के बड़े पकौड़े बनाकर तलेंगे।
- 4
तलने के बाद अपने मनपसंद डिजाइन कटर से चीला व पकौड़े को कट करेंगे । फिर नीचे लौकी के पकौड़े रखकर थोड़ा सा शैजवान साॅस लगाकर उसके ऊपर रवा चीला को रखकर सैंडविच बनाकर तैयार करेंगे।
- 5
लीजिए हमारा स्वादिष्ट व हेल्दी लौकी रवा सैंडविच बनकर तैयार हैं।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़











कमैंट्स (2)