होटल स्टाइल वेज पनीर कटलेट (Hotel style veg paneer cutlet recipe in hindi)

#Oc #week1 #choosetocook
वेज कटलेट का लाजवाब स्वाद सभी को पसंद होता ही है लेकिन मैने इसमें पनीर भी मिलाया है।आप चाहे तो इसे सुबह के नाश्ते में बनाये या शाम के सभी लौंग इसे पसंद करेंगे। इसका स्वादिष्ट और मजेदार स्वाद सभी को पसंद होता है।

कुकिंग निर्देश
- 1
बनाने की विधि : -
वेज कटलेट बनाने के लिए सबसे पहले कॉर्न फ्लोर और मैदा को एक बर्तन में ले और उसमे थोड़ा सा पानी मिलाकर अच्छी तरह से घोल ले। उसको फेटकर एक चिकना घोल तैयार कर ले। इस घोल में काली मिर्च, लाल मिर्च, और नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर ले। - 2
अब ब्रेड के पीस ले और उन्हें तोड़कर मिक्सी में पीस लें और उनका चूरा कर ले। एक बाउल में उसमे उबले हुए आलू को डालकर अच्छे से मसाला से अब उसमे बारीक कटी हुई सब्ज़िया डाले और मसाले डालकर मिक्स करे।
- 3
इस मिश्रण में ब्रेड का चूरा भी डाले
और पनीर को मैश करके डालें और सारे मिश्रण को अच्छी तरह से मिक्स कर ले। आपकी कटलेट का मिश्रण तैयार है। - 4
अब इस मिश्रण को हाथ में ले और हथेली की मदद से एक आकार देकर कटलेट बना ले। इस पीस को कॉर्न फ्लोर और मैदा के घोल में डुबाए और बनाकर ब्रेड क्रम्स में लपेट कर एक प्लेट में रख दे। इसी तरह सभी कटलेट तैयार कर लें ।
- 5
अब एक कढ़ाई में तेल डालकर *गरम* करने के लिए गैस पर रख दे। 2-3 कटलेट एक बार में लेकर कढ़ाई में डाले और दोनों तरफ से पलट के अच्छी तरह से तले। जब यह तल कर सुन्हरा हो जाए तो उन्हें एक प्लेट में निकाल ले।
सारे कटलेट को इसे तरह तल ले। आपके स्वादिष्ट और लाजवाब वेज कटलेट तैयार है इन्हे टोमेटो सॉस या चटनी के साथ सर्वे करे।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (5)