चींजी मटर आलू कचौड़ी (cheesy matar aloo kachori recipe in hindi)

चींजी मटर आलू कचौड़ी (cheesy matar aloo kachori recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले मटर को छीलकर धो लें
फिर आलू औऱ मटर को कुकर मे डालकर 4 सीटी आने तक उबाल लें. - 2
उबले हुए आलू को ठंडा कर छिलका उतार लें. औऱ फिर मैश करें या कद्दूकस कर लें.
- 3
एक बाउल मे उबले मैश आलू, उबली हुई हरी मटर डालें.
- 4
अब हरी धनिया, हरी मिर्च बारीक़ कटी हुई, भूना हुआ जीरा पाउडर, लहसुन मिर्च अदरक का पेस्ट, चाट मसाला,,चिल्ली फ्लैक्स, लाल मिर्च पाउडर, औऱ स्वाद अनुसार नमक डाल कर मिक्स करे.
- 5
सफ़ेद तिल डालकर कद्दूकस की हुईं चीज़ डालें.
- 6
सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें.
- 7
मटर आलू की कचौड़ी बनाने के लिए 1 टेबल स्पून मोयन के लिए घी व हल्का नमक डालकर अच्छे से मिक्स करें. थोड़ा-थोड़ा पानी यूज करते हुए नरम आटा गूंथ लें. फिर ढँक कर कुछ देर साइड रख दे.
- 8
आटे को हल्का तेल या घी लगाकर मसलकर चिकना कर ले.
- 9
आटे को समान भागों में विभाजित कर लोई बना लें.
- 10
लोई मे स्टफिंग भरकर बेले.
- 11
कढ़ाई में तेल गर्म कर बेली हुईं कचौड़ी डालें.
- 12
मध्यम आंच पर अलट पलट कर दोनों तरफ की क्रिस्पी सुनहरा होने तक तल लें
- 13
फिर एक टिशू पेपर पर निकाल कर रखें.
- 14
आपकी चींजी मटर आलू कचौड़ी बनकर तैयार है. तीखी चटनी और सॉस के संग सर्वकर खाने का आनंद ले
- 15
यह कचौड़ी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट और लाजवाब लगती है.
- 16
यह कचौड़ी सर्दियों के इस मौसम मे गरमा गरम चाय के संग भी एन्जॉय कर सकते है.
समान रेसिपी
और रेसिपीज़





















कमैंट्स (11)