कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले गोभी को धो कर कद्दूकस कर लें
- 2
अब इसमें बेसन,मैदा,लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, कटी प्याज,और हरी मिर्च, नमक डाल कर एक बैटर बना ले और उस बैटर के गोल गोल कोफ्ते बना ले
- 3
अब इसके बाद एक कढ़ाही में तेल गरम करिए तेल गरम हो जाने के बाद इसमें कोफ्ते डाल कर कुछ देर उन्हें तलिए फिर इन्हें पलटते हुए चारों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक तलिए चारों तरफ से अच्छे गोल्डन ब्राउन होने के बाद इन्हें निकाल लीजिए और बाकी भी इसी तरह तल लीजिए
- 4
एक कढ़ाही में 2-3 बड़े चम्मच तेल डाल कर गरम करिए. अब गरम तेल में तेज पत्ता, दालचीनी, 4 लौंग, काली मिर्च,बड़ी इलयची, जीरा,डालिए मसालों को थोड़ा सा चलाइए, अब इसमें प्याज़ का पेस्ट और अदरक लहसुन का पेस्ट डाल हल्का सा भून लें और फिर उसमे टमाटर हरी मिर्च का पेस्ट डाल कर नमक डाल कर भून लें हल्का तेल छोड़ने तक
- 5
अब इसमें हल्का पानी डाल कर अपने अनुसार (गाड़ी पतली)अब अच्छे से पका लें पकने के बाद गैस बंद कर दे और उसमे कटा हरा धनिया और बने कोफ्ते को उसमे डाल दे तैयार है गोभी कोफ्ते करी
- 6
इसे आप रोटी, पूरी, चावल के साथ सर्व कर सकते हैं
- 7
Note- अगर कोफ्ते तलते वक्त टूटने लगें तो बैटर में थोड़ा सा बेसन और डाल कर मिला दीजिए कोफ्ते नहीं टूटेंगे.
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



















कमैंट्स (4)