मसाला सोया चाप 🍲

सोया चाप बहुत ही हेल्दी है जिसे आप
स्नैक्सऔर सब्जी दोनों तरीके से यूज़ कर सकते हैं आजकल तो सोया चाप की बहुत सारे डिशेज बनने लगी जैसे आप इसके सोया चाप की बाइट से पुलाव बना सकते हैं टिकिया बना सकते हैं भूना सोया चाप बना सकते हैं और बहुत सारे फ्लावर्स में सोया चाप से स्नैक्सबना सकते हैं तो आज हम बनाएंगे मसाला सोया चाप
जिसे आप चपाती या चावल के साथ इंजॉय कर सकते हैं
मसाला सोया चाप 🍲
सोया चाप बहुत ही हेल्दी है जिसे आप
स्नैक्सऔर सब्जी दोनों तरीके से यूज़ कर सकते हैं आजकल तो सोया चाप की बहुत सारे डिशेज बनने लगी जैसे आप इसके सोया चाप की बाइट से पुलाव बना सकते हैं टिकिया बना सकते हैं भूना सोया चाप बना सकते हैं और बहुत सारे फ्लावर्स में सोया चाप से स्नैक्सबना सकते हैं तो आज हम बनाएंगे मसाला सोया चाप
जिसे आप चपाती या चावल के साथ इंजॉय कर सकते हैं
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हम सारे सोया चाप बनाने की सामग्री को इकट्ठा कर लेंगे और फिर पैकेट से सोया चाप निकालकर आपको जितनी बनानी है उतनी हम उबलते पानी में डालकर इसको 2-3 मिनट उबला कर लेंगे
- 2
फिर हम सोया चाप को निकाल कर एक बॉल में मैरीनेट करेंगे इसके लिए हम नमक हल्दी लाल मिर्च और धनिया पाउडर मिक्स करके और एक कटोरी दही डालकर इन सबको सोया चाप में अच्छी तरह से कोट कर देंगे और इसे साइड में रख देंगे
- 3
अब हम सोया चाप के लिए ग्रेवी बनाएंगे तो इसके लिए हम एक पैन लेंगे और उसमें तेल गर्म करेंगे
इसमें तेज पत्ता लौंग काली मिर्च मोटी इलायची जीरा डालकर कटे हुए प्याज़ डालकर उन्हें फ्राई करेंगे - 4
प्याज फ्राई होने पर हम इसमें अदरक लहसुन की पेस्ट डालेंगे और उसे भी प्याज़ के साथ अच्छी तरह से फ्राई कर लेंगे
अब हम इसमें एक कटा हुआ टमाटर और दो हरी मिर्च बारीक और लंबाई में कटी हुई डालेंगे और उनको भी प्याज़ के साथ अच्छी तरह से फ्राई करेंगे
*और दूसरे टमाटर की हम प्यूरी बना लेंगे - 5
टमाटर हरी मिर्च डालने के बाद हम टमाटर की प्यूरी भी डाल देंगे और उन सबको अच्छे से फ्राई करेंगे फिर हम इसमें थोड़े -थोड़े से सूखे मसाले और डालेंगे और सबको अच्छे से मिक्स करके भून लेंगे
- 6
मसाले के अच्छे से फ्राई होने पर हम इसमें सिका हुआ बेसन डालेंगे
और उसे भी अच्छे से मसाले के साथ मिक्स करके फ्राई कर लेंगे - 7
मसाला अच्छे से पकाने के बाद हम इसमें मैरिनेड किया हुआ सोया चाप मिक्स करेंगे और उसे अच्छी तरह से मसाले में मिक्स करेंगे और फिर हम इसमें थोड़ा सा पानी डालेंगे
और ढककर इसे पकने देंगे फिर हम इसमें थोड़ी सी कसूरी मेंथी ऐड करेंगे - 8
10 मिनट धीमी आंच पर पकाने के बाद हमारी सब्जी बनकर तैयार है हम इसमें कटा हुआ हरा धनिया डालेंगे और फिर स्वादिष्ट सब्जी को चपाती के साथ या चावल के साथ सर्व करेंगे
- 9
मसाला सोया चाप की सब्जी बहुत ही स्वादिष्ट बनी और आप भी एक बार जरूर ट्राई करें❤️🍲
- 10
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

































कमैंट्स (6)