कुकिंग निर्देश
- 1
मावा को हल्का गोल्डन होने तक भून ले थोड़ा ठंडा होने पर चीनी डाले और अच्छे से मिक्स करे, ड्राई फ्रूट्स को बारीक काट लें नारियल कद्दूकस करे।
- 2
सारे ड्राई फ्रूट्स मावे में डाले और अच्छे से मिक्स करें, मैदे को बड़े बर्तन में छान ले और उसमे 1/2 कप ऑयल डाले अच्छे से मिक्स करें हाथो से लड्डू बन जाए तो मोयन सही है अब थोड़ा थोड़ा पानी डाल कर उसका सॉफ्ट आटा गूंथ लें आटे को 10 मिनट रेस्ट को रखे।
- 3
10 मिनट बाद आटे के छोटे छोटे पेड़े बनाए और उसे बेल ले अब उसमे मावे की फीलिंग भरे और उसे किनारों पे पानी लगा कर बंद करे और हाथो से गुझिया का शेप दे और डिजाइन बनाए इसी तरह सारे गुझिया बनाए।
- 4
गैस ऑन करे पैन रखे ऑयल डाल कर गर्म करे और फ्लेम स्लो करे अब तैयार गुझिया डाले डीप फ्राई करें और निकाले। फ्लेम जरूरत के हिसाब से करे।
- 5
रेडी है स्वादिष्ट मावा ड्राई फ्रूट्स गुझिया, ठंडा होने पर डब्बे में स्टोर करे और होली में आए हुए गेस्ट को सर्विंग प्लेट में निकाल कर सर्व करें
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



















कमैंट्स (3)