मिष्टी दोई (mishti doi recipe in Hindi)

मिष्टी दोई (mishti doi recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले गुड़ को बारीक कर लें और एक पैन में 3/4 कप पानी मिलाकर उबाल लें ।
- 2
मध्यम -धीमी आंच पर इसे आधा होने तक पकाएं और छान कर अलग निकाल कर ठंडा होने दें।
- 3
दूध को उबलने के लिए रखे और मध्यम -धीमी आंच पर दूध को चलाते हुए पकाएं । जब दूध पक कर 1/3 हो जाएं गैस बंद कर दें और दूध को ठंडा होने दें।
- 4
जब दूध थोड़ा ठंडा हो जाए तो इसमें इलायची पाउडर मिलाएं और गुड़ चाशनी मिलाएं और और अच्छी तरह से मिक्स कर लें
- 5
अब इसमें दही मिलाएं और व्हिस्क की सहायता से अच्छी तरह से फेंट लें। दही मिलाएं समय दूध हल्का गुनगुना होना चाहिए।
- 6
अब इसे मिट्टी के कुल्हड़ में भरें और ऊपर से कवर कर के किसी गरम जगह पर जमने के लिए 6-7 घंटे के लिए।
- 7
तय समय के बाद चेक करें दही जैम गया है फिर इसे ठंडा होने के लिए 2-3 घंटे के लिए फ्रिज में रखें और फिर इसे ठंडी ठंडी सर्व कीजिए।
- 8
यह बहुत ही स्वादिष्ट लगती है।
- 9
- 10
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
































कमैंट्स (3)