व्रत की सात्विक थाली

जब मार्च महीने में ( चैत्र माह में) नवरात्रि आते हैं तो यह हिंदुओं का और भारतीयों का नवरात्रि ही नहीं होता है बल्कि यह नवसंवत्सर की शुरुआत भी होती है और यही से दक्षिण में पोंगल त्योहार तो कहीं पर नवरोज, तो कहीं पर गुड़ी पर्व मनाया जाता है। पूजा पाठ में हम सभी सात्विक भोजन करते हैं।
#FF
व्रत की सात्विक थाली
जब मार्च महीने में ( चैत्र माह में) नवरात्रि आते हैं तो यह हिंदुओं का और भारतीयों का नवरात्रि ही नहीं होता है बल्कि यह नवसंवत्सर की शुरुआत भी होती है और यही से दक्षिण में पोंगल त्योहार तो कहीं पर नवरोज, तो कहीं पर गुड़ी पर्व मनाया जाता है। पूजा पाठ में हम सभी सात्विक भोजन करते हैं।
#FF
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले कदृ्द् को धोकर काट लें और कढ़ाई में घी गर्म करके उसमें मेथी दाना को भून कर कद्दू की सब्जी बनाएं।जब कद्दू 70% तक पक जाए तो इसमें चीनी और सूखी कच्ची आम को मिक्स करके उसे 3-5 मिनट तक और पकाएं।
- 2
आलू को उबालकर छीलकर उसे फोड़ लें। कढ़ाई में घी गर्म करके उसमें जीरा चटकाएं और इन आलुओं को डालकर नमक,मिर्च भूनें और 3-5 मिनट भूनने के बाद इसमें कटी हुई हरी धनिया डालें और मिक्स करें। सब्जी तैयार है।
- 3
रसे की सब्जी बनाने के लिए आलू को उबालकर छीलकर उसे फोड़ लें। कढ़ाई में घी गर्म करके उसमें जीरा, कटी हुई हरी मिर्च को और टमाटर को डालकर टमाटर पकने तक ढक कर पकाएं। जब टमाटर गल जाए तो इसमें उबले व फोड़े हुए आलू मिक्स करें थोड़ा पानी और नमक व कटी हुई हरी धनिया डालें। 2-5 मिनट उबाल आने दें। गैस बंद कर दें सब्जी तैयार है
- 4
रायता के लिए खीरे को छीलकर कद्दूकस कर लें और एक डोंगे में दही को फेंट लें। अब इसमें कहीं हुई खीरा मिक्स करें।एक छौक दानी में घी गर्म करें और जीरा और हींग का तड़का लगाएं।जब खाने लगे तब नमक डालकर मिक्स करें।
- 5
पूरी के लिए एक तरफ घीमी गैस पर कढ़ाई में घी गर्म करने के लिए रखे।एक बड़ी थाली में उबले हुए आलू को महीन कस लें और उसमें कूटटू का आटा डालकर आलू के साथ मसाला मसाला कर आटा लगाए। यदि बहुत ज्यादा जरूरी हो तो थोड़ा पानी मिलाकर आटा लगाए।आटे की छोटी छोटी लोई बना कर पूरी बेल कर गर्म घी में सुनहरी तल लें । पूरी तैयार है।
- 6
व्रत की सात्विक थाली तैयार है
टिप्स
इस आटे को आप तभी लगाएं जब आप खाने को तैयार हो , क्योंकि इस आटे को लगाने के बाद ज्यादा देर नहीं रख सकते हैं।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




















कमैंट्स (3)