कुकुम्बर पनीर रोल सलाद

#CA26
#खीरा
#WEEK_3
#समर_हार्वेस्ट
#कुकुम्बर_पनीर_रोल_सला
खीरा (Cucumber) स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है क्योंकि इसमें लगभग 95% पानी और बहुत कम कैलोरी होती है। यह शरीर को हाइड्रेटेड रखता है, पाचन में सुधार करता है, वजन घटाने में मदद करता है और त्वचा को ग्लोइंग बनाता है। इसमें मौजूद पोटेशियम, एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर हृदय स्वास्थ्य और टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में सहायक हैं।
मैंने खीरा के साथ पनीर और दही का इस्तेमाल करते हुए ये सलाद बनाया है।

कुकिंग निर्देश
- 1
खीरा ककड़ी को साफ धोकर पोछ लें, छील कर लम्बाई में बीच में से कट कर लें।
- 2
फिर किसी स्लाइसर की मदद से या चाकू से पतले पतले पट्टी काट लें। इनको फिज़ में रखकर ठंडा कर सकते है।
- 3
एक बाउल में दही लें, इसमें हरी चटनी डालकर अच्छे से मिक्स करें,पनीर को कदूकस करें और इसमें चाट मसाला और काला नमक डाल दें।
- 4
अब खीरे की पट्टी पर पहले दही का स्प्रेड लगाए और अच्छे से फैलाये,इस पर पनीर को रखकर सभी तरफ अच्छे से फैलाये।
- 5
खीरे की पट्टी को एक तरफ से मोड़ते हुवे रोल का आकार दे,सभी पट्टी से ऐसे रोल बना कर फ्रिज में रखकर ठंडा करें।
- 6
सर्विंग के टाइम लाल मिर्च पाउडर से गार्निश कर सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (8)