इडली सांबर और नारियल की चटनी

इडली सांबर और नारियल की चटनी
कुकिंग निर्देश
- 1
चावल, उड़द दाल, पोहा और मेथी दाना रातभर भिगो दें। सुबह पीसकर घोल बनाएं, उसमें सोडा और बेकिंग पाउडर डालें, फर्मेंट होने दें।एक पैन में दो चम्मच लेंगे तेल गर्म होने पर उसमें राई,कड़ी पत्ता,सूखी लाल मिर्च और नमक डालकर तड़का बनाएंगे और उसे इडली के बैटर में मिलेंगे इडली मोल्ड को तेल से ग्रीसिंग करेंगे फिर उसमें घोल डालकर भाप में 10-12 मिनट पकाएं।
- 2
लौकी, बैंगन, कद्दू, आलू फ्रेंच बीन सहजन की फली और अरहर दाल को नमक-हल्दी के साथ कुकर में 3 सीटी तक पकाएं।
- 3
तड़का बनाने के लिए =कढ़ाई में तेल गरम करें उसमें हींग, जीरा, राई, करी पत्ता, पीली मेथी,साबुत धनिया पीली सरसों सूखी लाल मिर्च डालकर काम आंच पर लगातार चलाते हुए भुने डालें।
- 4
प्याज डालकर भूनें, और उसमें सांबर मसाला, इमली का पानी डालें।
- 5
यह तड़का सांबर में डालें, 15-20 मिनट खुला पकाएं।और गरमा गरम इडली को सांबर के साथ सर्व करें
- 6
नारियल की चटनी के लिए कढ़ाई में चना दाल, उड़द दाल, मूंगफली, भुने चने, नारियल 2 मिनट भूनें। ठंडा कर पीसें, दही मिलाएं।
- 7
तड़के के लिए तेल गरम करें, राई, करी पत्ता, हींग, सूखी लाल मिर्च डालें। यह तड़का चटनी पर डालें।
- 8
गरमा गरम इडली, सांबर और नारियल की चटनी परोसें।
टिप्स
इडली को और भी सॉफ्ट बनाने के लिए, घोल को अच्छी तरह फर्मेंट करें। सांबर में अपनी पसंद की सब्जियाँ डाल सकते हैं। चटनी में दही मिलाने से उसका स्वाद और भी बढ़ जाता है।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़






















कमैंट्स