कुकिंग निर्देश
- 1
बेसन का घोल बनाने की सारी सामग्री एक बाउल में मिक्स करें और सेमी लिक्विड खीरा रेडी करें
- 2
आलू की स्टाफिंग बनाने की सारी सामग्री मिक्स करें और छोटे-छोटे बॉल्स रेडी करें
- 3
बची हुई आलू की स्टाफिंग सैंडविच ब्रेड में लगाकर ऊपर से दूसरी ब्रेड प्रेस करें और चार हिस्सों में काट लें
- 4
एक मिक्सचर बाउल में हरी चटनी की सारी सामग्री मिक्स करें और चार से पांच बर्फ के टुकड़े डालकर चटनी रेडी करें
- 5
एक पतीले में दो कप पानी गर्म करें और अमचूर चटनी की सारी सामग्री डालकर 10 मिनट उबलने दे गाढ़ा होने तक फिर ऊपर से मगजतरी के बीज डालें
- 6
एक कढ़ाई में तेल गरम करें
- 7
बेसन के घोल में दो चम्मच भर के गर्म तेल मिक्स करें
- 8
स्टाफिंग की हुई ब्रेड को बेसन के घोल में डालकर क्रिस्पी होने तक तले
- 9
आलू मसाले बोल को बेसन घोल में डाल कर ब्राउन होने तक तले
- 10
आलू के चिप्स को बेसन घोल में डुबोकर क्रिस्पी होने तक तले
- 11
सभी पकोड़े को एक सर्विंग प्लेट में निकाल कर हरी चटनी और आमचूर की चटनी के साथ सर्वर करें
समान रेसिपी
और रेसिपीज़











कमैंट्स