टोमेटो -केरोट पुलाव, शाही पनीर कोरमा और पालक पराठा
कुकिंग निर्देश
- 1
टोमेटो केरोट पुलाव - सबसे पहले चावल को धो कर पानी डाल कर एक घंटे के लिए रख दे !अब प्याज़, टमाटर को बारीक़ काट लें, और गाजर को कद्दूकस कर लें !अब एक पैन में घी डाल कर साबुत जीरा, तेज़पत्ता, सूखी लाल मिर्च और सभी खड़े मसाले डाल कर भुने, उसके बाद कटे प्याज़ डाल कर 3-4मिनट भुने, उसके बाद इसमें कटे टमाटर डाल कर सॉफ्ट होने तक पकाये !अब कद्दूकस गाजर डाल कर भुने 1मिनट भून कर इसमें चावल डाल कर भुने और पानी नमक डाल कर ढक कर 10मिनट पका लें !तैयार है टोमेटो केरोट पुलाव !
- 2
शाही पनीर कोरमा - सबसे पहले काजू, बादाम और खरबूजे के बीज को गरम पानी में भिगो कर 1-2घंटे के लिए रख दे, उसके बाद इसे मिक्सर जार में डाल कर पीस लें !अब प्याज़, लहसुन और अदरक को काट लें, पनीर को चौकोर पीस में काट लें !अब एक पैन में घी डाल कर कटे प्याज़, लहसुन और अदरक डाल कर एक मिनट भुने उसके बाद 1/2कप पानी डाल कर 3-4मिनट पका कर ठंडा कर मिक्सर जार में डाल कर प्यूरी बना लें !
- 3
अब एक पैन में घी डाल कर जीरा, तेजपत्ता, हरी मिर्च और सभी खड़े मसाले डाल कर भुने, उसके बाद इसमें प्याज़ की प्यूरी डाल कर 3-4मिनट भून कर इसमें काजू, बादाम की पेस्ट डाल कर 2-3मिनट भुने अब इसमें दही डाल कर लो फ्लैम पर मिक्स करें, अब तेल छोड़ने तक भुने !उसके बाद इसमें मिल्क, कसूरी मेथी, किसमिस, काली मिर्च पाउडर, पनीर और क्रीम डाल कर अच्छे से मिक्स करें और पानी डाल कर 5मिनट ढक कर पका लें !उसके बाद इसे एक बाउल में निकाल कर सर्व करें !
- 4
पालक लच्छा पराठा - सबसे पहले पालक को अच्छे से साफ कर 2-3बार धो लें !और इसे मिक्सर में डाल कर प्यूरी बना लें !अब एक बाउल में आटा, नमक, तेल, अजवाइन और पालक की प्यूरी डाल कर आटा गुँथ लें, और ढक कर 20मिनट के लिए रख दे !
- 5
अब एक तवा गरम होने रख दे, अब आटे से लोई लेकर बेल लें और लम्बे स्ट्रिप में काट लें, ऊपर आयल लगा कर थोड़ा सूखा आटा डाल डाल कर रोल कर हाथो से फैला कर रोटी बना कर दोनों और से अच्छे से घी लगा कर सेक लें !तैयार है पालक पराठा !
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़













कमैंट्स